पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News The Unity And Integrity Of The Nation Remains Intact Due To The Valor Of Ranbankurs Like Jagjit Singh Balwinder

जगजीत सिंह जैसे रणबांकुरों के शौर्य के चलते राष्ट्र की एकता व अखंडता बरकरार : बलविंदर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव कोटला शरफ में सीआरपीएफ की 219 बटालियन के शहीद इंस्पेक्टर जगजीत सिंह का तीसरा श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस मौैके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा के प्रतिनिधि के तौर पर मार्केट कमेटी बटाला के पूर्व चेयरमैन बलविंदर सिंह कोटला बामा बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का भोग डालते हुए रागी जत्थे ने वैरागमयी कीर्तन कर शहीद को नमन किया। बलविंदर सिंह कोटला बामा ने कहा कि शहीद इंस्पेक्टर जगजीत सिंह जैसे रणबांकुरों के शौर्य व बलिदानों के सदके ही राष्ट्र की एकता व अखंडता बरकरार है। इस अवसर पर शहीद कांस्टेबल मनिंदर सिंह के पिता सतपाल अत्तरी, शहीद सिपाही जतिंदर कुमार के पिता राजेश कुमार, शहीद सिपाही मक्खन सिंह के पिता हंस राज, शहीद लांसनायक संदीप सिंह शौर्य चक्र के पिता जगदेव सिंह, सरपंच लखविंदर सिंह, प्रिंसिपल लखविंदर कौर बाजवा, अमनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, बरजिंदर सिंह, सरपंच प्रभदियाल सिंह उपस्थित थे। नेशनल अवार्डी डॉ.परमजीत सिंह कलसी ने कहा शहीद सैनिक सुरक्षा परिषद इन परिवारों के जख्मों पर मरहम लगा रही है।

खबरें और भी हैं...