- Hindi News
- National
- Batala News Theft In Two Panjpeer Dargahs Located In Gharotia And Sahowal
घरोटिया और साहोवाल स्थित दो पंजपीर दरगाहों में चोरी
गुरुद्वारा साहिब की गोलक से पैसे चोरी
बटाला | थाना घुमान के एसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि बलवंत निवासी चाचोकी ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह गुरुद्वारा साहिब में बतौर ग्रंथी काम करता है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे गुरुद्वारा साहिब में आया तो देखा कि गुरुद्वारा के ताले टूटे हुए थे, अंदर जाकर देखा तो गोलक से पैसे चोरी थे। ग्रंथी बलवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि गोलक में करीब 15 हजार रुपए थे। एसआई ने बताया कि अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।
तिब्बड़ी कैंट | गांव साहोवाल व घरोटिया की दो पंज पीर दरगाहों पर चोरों ने ताले तोड़ हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। जानकारी देते सेवादार मक्खन सिंह घरोटिया और सेवादार अमरजीत सिंह साहोवाल ने बताया कि वे बाबा बोहड़ां वाला और पीर मल्ला दरगाह पर सेवा
करते हैं। दोनों धार्मिक स्थलों की आपसी दूरी 500 मीटर के करीब है।
शनिवार सुबह देखा तो दोनों जगह ताले टूटे थे और अंदर से सामान गायब था। कमरों से बैड, पतीले, बालटियां, थालियां, कपड़े और पैसे (सिक्के) गायब थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोरियां हुई हैं, जिसमें स्पीकर व अन्य सामान चोरी हुआ। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द पकड़ कार्रवाई की मांग की है।