पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News Think About The Employment Of Unemployed Party Workers Mp Rajinder

बेरोजगार पार्टी वर्करों के रोजगार को लेकर सोचें सांसद : रजिंदर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रजिंदर कुमार।

गुरदासपुर | भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य रजिंदर कुमार ने सांसद सनी देओल से मांग की है कि वे बेरोजगार पार्टी वर्करों को रोजगार दिलाने के बारे में भी सोचें। लोकसभा हलके में ऐसे कई पार्टी वर्कर हैं, जिनके पास कोई रोजगार नहीं है, लेकिन वे चुनावों के दौरान जी-जान से मेहनत करते हैं। आजतक किसी भी सांसद ने ऐसे वर्करों के बारे में नहीं सोचा है। ऐसे हजारों कार्यकर्ता बिना रोजगार के घरों में बैठे हुए हैं। उन्होंने सांसद से अपील की है कि पार्टी जिला प्रधान के माध्यम से बेरोजगार पार्टी वर्करों की सूची तैयार कराई जाए ताकि उन्हें रोजगार दिलाकर पांव पर खड़ा किया जा सके।
खबरें और भी हैं...