- Hindi News
- National
- Batala News Training Provided To Relief Workers In Road Accidents So That Precious Lives Can Be Saved
सड़क हादसों में राहत कार्य करने वालों को दी ट्रेनिंग, ताकि कीमती जिंदगियां बचाई जा सकें
दिन प्रतिदिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कीमती जानों को बचाने के लिए सहारा क्लब द्वारा एक राहत टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा राजीव गांधी स्टेडियम में लगाए एक ट्रेनिंग कैंप के दौरान वाहनों की टक्कर में जख्मियों को बाहर निकालना, उन्हें अस्पताल पहुंचाना, बनावटी सांस देना, जख्मियों को उठाने का तरीका आदि के बारे में बताया गया, ताकि हादसे के दौरान होने वाले नुकसान को कम किया जा कसे। इसके अलावा आग पर काबू पाना, बहुमंजिला इमारत से छलांग मारने में प्रयोग होने वाले जाल को इस्तेमाल करने का तरीका और साथ ही योग द्वारा शरीर को लचीला रखने के तरीके भी सिखाए। कैंप में माहिर डॉ. हरपाल सिंह, सिविल डिफेंस की टीम से हरबख्श सिंह, योगाचार्य प्रो.अनिल गुप्ता, इंजीनियर राजीव खुल्लर, सहारा राहत दल के इंचार्ज सुरिंदर मदान और फायर ब्रिगेड के अमन आदि ने अपने अनुभव से जान-माल की सुरक्षा करने के तरीके सिखाए। इस मौके गुरनाम सिंह, नीलम महाजन, मुख्य वक्ता मास्टर जोगिंदर सिंह अचली गेट, किरण चड्ढा, अशोक लूना, रतन वटवाल, गीता अग्रवाल, सुखवंत सिंह, हैप्पी, शिव लाल शर्मा, वरुण, प्रो.प्रेम सिंह, सुभाष चौहान, मुनीश शर्मा, जोगिंदर बटालवी, नवजोत व अन्य मौजूद थे।
राजीव गांधी स्टेडियम में लगाया ट्रेनिंग कैंप, बताए बचाव के टिप्स
आग बुझाने वाले यंत्रों के उपयोग के बारे में बताते माहिर।-