पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरदासपुर-मुकेरिया सड़क के किनारों पर जंगली घास-फूस से परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिब्बड़ी कैंट | गुरदासपुर-मुकेरिया मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लंबी जंगली बूटी पैदा हुई पड़ी होने के कारण कच्ची सड़क नजर नहीं आती। इससे दोपहिया वाहन का आमने-सामने से गुजरना मुश्किल हो जाता है। जानकारी देते डॉ. जोगिंदर सिंह कंडा, नरिंदर शर्मा, तीर्थ सिंह नवां शाला ने बताया कि गांव चावा से दरिया ब्यास की धुस्सी तक सड़क के दोनों तरफ जंगली घासफूस पैदा होने के कारण सड़क के बरम नजर नहीं आते। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक कई बार सड़क ऊंची होने के कारण पलट कर चोटें लगवा बैठते हैं। राहगीरों को नुकसान होने का डर रहता है। इस संबंधी लोगों ने लोक निर्माण विभाग गुरदासपुर से मांग की कि इस समस्या का हल जल्द करवाएं।
खबरें और भी हैं...