पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gurdaspur News Two Day Sikhlai Camp Ends For Officers Related To Census 2021

जनगणना 2021 संबंधी अधिकारियों को दो दिवसीय सिखलाई कैंप समाप्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसी मोहम्मद इशफाक की अगुवाई में जनगणना-2021 संबंधी अधिकारियों को सिखलाई देने के उद्देश्य से शुरु हुई दो दिवसीय सिखलाई कैंप का समापन हुआ। कैंप के दूसरे दिन भारत सरकार की तरफ से जनगणना 2021 की सिखलाई देने पहुंचे अमित नेगी, प्रकाश कुमार और रेणु ने अधिकारियों को बताया कि मरदशुमारी 2021 में मोबाइल आधारित आंकड़े एकत्र करने के अभ्यास की भूमिका से निगरानी और प्रबंधन प्रणाली विधि की कल्पना की गई है। इसलिए मरदशुमारी प्रबंधन और निगरान प्रणाली (सीएमएमएस) की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि यह मेनुअल सीएमएससी के कार्यशील पहलुओं को उपभोक्ता की ज़रुरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। मरदशुमारी 2021 की आबादी की गणना के पड़ाव में उपब्लॉकों को बनाना और पारिवारिकों की बांट को सीएमएमसी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएमएमसी द्वारा गतिविधियों की निगरानी और प्रबंधन के अलावा एक भाग को उपभोक्ता के लाभ हेतु अनुसूचियों की सॉफ्ट कॉपियां, मेनुअल व कोड डायरेक्टरियों को अलग-अलग भाषाओं में उन तक पहुंचाने हेतु सिस्टम तैयार किया गया। इसके अलावा अधिकारियों को मरदशुमारी के दौरान भूमिका और जिम्मेदारियां और कानूनी पक्ष संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

उधर, डिप्टी ईएसए गुरदासपुर अशोक कुमार ने बताया कि जनगणना के लिए गिनतीकार व सुपरवाइजर जिले के अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए जाएंगे। जनगणना के कामों को पूरा करने हेतु फील्ड ट्रेनर 51, गिनतीकार 3570, सुपरवाइजर 587 व जिला स्तर पर जरुरी स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जनगणना का पहले फेज 15 मई से 29 जून 2020 तक चलेगा। इसमें हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसज फॉर सेंसज का काम किया जाएगा। जनगणना का दूसरा फेज 9 फरवरी 2021 से 15 मार्च 2021 तक चलेगा।

मीटिंग में एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, एसडीएम दीनानगर रमन कोछड़, एसडीएम बटाला बलविंदर सिंह, एसडीएम डेरा बाबा नानक गुरसिमरन सिंह समेत तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ईओ, बीडीपीओ व शिक्षा विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...