- Hindi News
- National
- Batala News Two Youths Including Illegal Liquor And Heroin Were Controlled In Batala
बटाला में अवैध शराब औरहेरोइन समेत दो युवक काबू
पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करके उनसे अवैध शराब और हेरोइन बरामद की है। थाना सदर के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित गांव दयालगढ़ के पुल पर नाकाबंदी की हुई थी। नाके की दूसरी साइड से आ रहा युवक पुलिस को देख कर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे
मौके पर ही काबू कर लिया। काबू किए गए युवक के बैग की तलाशी लेने पर बैग से 7 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान गामा मसीह निवासी गांव गिल्लांवाली के तौर पर की गई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके बाद में थाना से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इसी तरह, थाना सिविल लाइन की पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज एसआई अमृतपाल ने बताया कि वह पुलिस सहित गांव झाड़ियांवाल के पुल पर गश्त कर रहे थे कि दूसरी साइड से आ रहा युवक पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। काबू किए गए युवक की तलाशी लेने पर उससे 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसआई अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान विश्वजीत सिंह निवासी मुथल थाना वेरका के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।