चोरी की बाइक समेत दो युवक गिरफ्तार
बटाला | पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल समेत दो युवकों को काबू किया है। इस संबंध में थाना डेरा बाबा नानक के एएसआई गुरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि लवप्रीत सिंह और प्रभजोत सिंह निवासी धर्मकोट रंधावा लूटपाट करने के आदि हैं। वह रमदास साइड से एक मोटरसाइकिल चोरी करके आ रहे हैं, अगर नाकाबंदी की जाए तो काबू आ सकते हैं। इसी दौरान पुल सूआ सिंघपुरा पर पुलिस ने नाकाबंदी करके उक्त दोनों युवकों को बाइक (पीबी02बीजे3657) समेत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एएसआई ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।