- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Under 39mission Khushali39 Farmers Will Be Given Training In Ancillary Business
‘मिशन खुशहाली’ के तहत किसानों को दी जाएगी सहायक व्यवसाय की ट्रेनिंग
डीसी मोहम्मद इश्फाक की तरफ से किसानों का आर्थिक स्तर ऊपर उठाने के लिए शुरू किए गए मिशन खुशहाली तहत खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग द्वारा 16 मार्च से किसानों का सिखलाई कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जिले के मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. रमिंदर सिंह धंजू ने आत्मा के दफ्तर में संबंधित स्टाफ की बैठक बुलाई।
मीटिंग में डॉ. धंजू ने सिखलाई कार्यक्रम के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। इसके उपरांत उन्होंने कहा कि रिवायती फसलों की काश्त संबंधी पैदा हो रही समस्याओं से निपटने के लिए किसानों को सहायक व्यवसाय अपनाने की जरूरत है। इसी मकसद के लिए मिशन खुशहाली जिले के किसानों को सिखलाई देने का कार्यक्रम शुरु किया गया है। उन्होंने सभी खेती अधिकारियों/कर्मियों से आह्वान किया कि वह किसानों को बकरी पालन, डेयरी, सब्जियों की काश्त समेत अन्य अलग-अलग व्यवसायों के लिए उत्साहित करें।
डॉ. धंजू ने बताया कि 16 मार्च से शुरू होने वाले सिखलाई कैंप में जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से संबंधित किसानों को बकरी पालन की सिखलाई देने के अलावा अन्य व्यवसायों संबंधी अलग-अलग माहिरों की ओर से सिखलाई दी जाएगी ताकि किसान यह व्यवसाय शुरू करके अपने परिवार का आर्थिक स्तर ऊंचा उठा सकें। इस मौके पर खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. रणधीर सिंह ठाकुर, डॉ. गुरदेव सिंह विरक, पीडी डॉ. संदीप सिंह, डिप्टी पीडी प्रभजोत सिंह, संदीप सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
मीटिंग में अधिकारियों को निर्देश देते मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. रमिंदर सिंह धंजू।