- Hindi News
- National
- Batala News Valmiki Religion Sikh Front Accuses Incharge Of Outpost Harchowal Memorandum Submitted To Ssp
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने चौकी हरचोवाल के इंचार्ज पर लगाए आरोप, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने विभिन्न मामलों को लेकर चौकी हरचोवाल के इंचार्ज पर आरोप लगाते हुए उसे सस्पेंड करने की मांग संबंधी एसएसपी बटाला को ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में मोर्चे के सीनियर सचिव पंजाब सतनाम सिंह उमरपुरा ने चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाते एसएसपी को बताया कि हरचोवाल चौकी इंचार्ज गरीब और दलित परिवारों के साथ सरेआम चौकी में धक्केशाहियां कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाते बताया कि पिछले दिनों रजिंदर सिंह गांव नंगलझोर चौकी में शिकायत देने गया तो रजिंदर सिंह की पगड़ी उतारकर उसकी मारपीट की गई। यह भी आरोप लगाया कि सुरजीत सिंह ने भी अपने किसी मामले को लेकर चौकी में शिकायत दी थी, उस शिकायत का पता करने के लिए वह चौकी में गया तो चौकी इंचार्ज ने उसकी कोई बात नहीं सुनी और उसकी चौकी इंचार्ज व मुंशी ने मारपीट भी की व उसकी दस्तार उतार दी। उनका यह भी आरोप था कि अमनदीप कौर निवासी गांव हरचोवाल ने अपनी एक शिकायत एसएसपी को दर्ज करवाई थी, वह शिकायत थाना श्री हरगोबिंदपुर में मार्क हुई। मोर्चे के नेताओं ने एसएसपी से मांग की कि चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया जाए, नहीं तो गरीब जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर वाइस सर्कल प्रधान रणजीत सिंह, प्रगट सिंह, बीबी बलजीत कौर, मेहता, शब्बा, सोनू, परमजीत सिंह, मनजीत कौर, प्रीता, राज कौर आदि मौजूद थे।