पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाह्मणी में सड़क के खस्ताहाल पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीसी से सड़क की मरम्मत करवाने की उठाई मांग

बहरामपुर से झबकरा मराड़ा की तरफ जाने वाली लिंक रोड के गांव ब्राह्मणी में खस्ताहाल पर गांववासियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए इसकी तत्काल प्रभाव से मरम्मत करवाने की मांग की है।

गांववासी कैप्टन सुभाष सिंह, भीषम सिंह, भानू प्रताप, नारायण, जवाहर, भूपिंदर, कश्मीर, बूटा राम, रामकिशन, अनमोल, जोगिंदर, शक्ति सिंह, अशोक, बलदेव ने रोष जताया कि बहरामपुर से लेकर उनके गांव ब्राह्मणी स्थित नौमिनी पुल तक करीब दो किलोमीटर सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है और जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं, जबकि उनके गांव ब्राह्मणी के बीच
सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। सड़क की खस्ताहालत से आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। इसके बावजूद सड़क की हालत को सुधारने की तरफ प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर से पुरजोर शब्दों में अपील की है कि सड़क की मरम्मत करवाकर गांववासियों को इस नरक से छुटकारा दिलाया जाए।

खबरें और भी हैं...