पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूथ कांग्रेस वर्करों की टीमों को विट्टी ने झंडी दिखा रवाना किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा-लोगों को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जानकारी होना जरूरी

कोरोना वायरस की बीमारी से बचाव संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए हलका विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के आदेशों पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीमें मोटरसाइकिलों पर विभिन्न गांवों और मोहल्लों को रवाना हुईं। इन टीमों को मेंबर एसएस बोर्ड पंजाब भूपिंदरपाल सिंह विट्टी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके भूपिंदरपाल सिंह विट्टी ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जानकारी होना ही सब के लिए बचाव है और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीमें विभिन्न गांव और मोहल्लों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताकर जागरूक करेंगी और इसके साथ ही समाजसेवी संस्थाओं व यूथ क्लबों को गांवों तथा मोहल्लों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है, ताकि इस बीमारी से सभी लोग सुरक्षित रह सकें। इस मौके जिला व्यापार सैल कांग्रेस युवा प्रधान पुरुषोत्तम लाल हंस, राजबीर सिंह, गुरबाज सिंह बाजवा, राहुल, सुखविंदर नाहर, मंगल सिंह, सूरज, हरीश भारद्वाज व अन्य यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता

कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता के लिए टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मेंबर एसएस बोर्ड पंजाब भूपिंदरपाल सिंह विट्टी।
खबरें और भी हैं...