पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Batala News When Asked To Place A Trolley Away From The Shop The Driver Attacked The Shopkeeper Hospitalized

दुकान से दूर ट्राली लगाने को कहा तो चालक ने दुकानदार पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वीरवार शांति देवी चेरिटेबल अस्पताल के नजदीक ठठियारी गेट के बाहर एक दुकानदार का कुछ अज्ञात लोगों के साथ वाहन लगाने को लेकर टकराव हो गया। इस दौरान वाहन चालकों द्वारा दुकानदार पर हमला किया गया और घायल कर फरार हो गए। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों द्वारा घायल की हालत नाजुक देख उसे अमृतसर में रेफर कर दिया गया। घायल राजेश के भाई सन्नी ने कहा कि उनके भाई की ठठियारी गेट के बाहर रेत-बजरी की दुकान है।

सन्नी ने आरोप लगाया कि वीरवार सुबह उनके भाई की दुकान के नजदीक एक लक्कड़ कारखाने में काला अफगाना के रहने वाले दो युवक ट्राली पर लकड़ी देने आए थे। इस दौरान ट्राली लगाने को लेकर उनके भाई ने उन्हें ट्राली रास्ते में न लगाने के लिए कहा। जिसका उन अज्ञात युवकों ने विरोध किया। सन्नी ने आरोप लगाया कि उक्त दोनों युवकों ने उसके भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर फरार हो गए। सन्नी ने कहा कि राजेश को उपचाराधीन के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने राजेश की हालत को नाजुक बताकर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। सन्नी ने कहा कि राजेश के सिर का ऑपरेट हुआ है। राजेश की हालत अभी तक नाजुक बताई जा रही है। सन्नी ने कहा कि राजेश पर हुए हमले की शिकायत सिटी थाने में दर्ज करवा दी गई है। वहीं थाना सिटी के एएसआई लखबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले संबंधी शिकायत मिली है। मामले की जांच चल रही है। उक्त दोनों युवक काला अफगाने के नजदीक गांव तेजा वीला के रहने वाले हैं। बटाला के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़ित राजेश की हालत नाजुक देख उसे अमृतसर के अस्पताल में रैफर कर दिया है। अमृतसर के डॉक्टरों के अनुसार पीड़ित राजेश अभी बयान देने के लिए फिट नहीं है।

खबरें और भी हैं...