- Hindi News
- National
- Gurdaspur News Women39s Day People39s Women39s Assembly Expressed Concern Over The Status Of Women
महिला दिवस : जनवादी स्त्री सभा ने महिलाओं की स्थिति पर जताई चिंता
बटाला | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में जनवादी स्त्री सभा पंजाब द्वारा सोमवार को सुक्खा सिंह मेहताब सिंह चौक पार्क में बैठक की। बैठक की प्रधानगी परमजीत कौर, कश्मीर कौर और रछपाल कौर ने की। सभा की राज्य महासचिव नीलम घुमान विशेष तौर पर बैठक में शामिल हुईं। नीलम घुमान ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, शासकों की लूट और कूट चरम सीमा पर है। सभी को खास करके महिलाओं को एकजुट होने की जरूरत है। सभा में मौजूद हम विचार संगठनों के नेताओं गुरदयाल घुमान, सुखवंत संदलपुर और प्रगट सल्लो ने भी अपने विचार रखे। इस मौके जोगिंदर कौर, राजबीर कौर, कंवलप्रीत कौर, मनजीत कौर, सर्बजीत कौर, सर्बजीत सल्लो, कंवलजीत कौर, राजबीर कौर, कुलदीप कौर, परमजीत कौर, मनजीत कौर व अन्य मौजूद थे।
महिला दिवस की बैठक में शामिल जनवादी स्त्री सभा की सदस्याएं।