पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेकेएसपीवाईएम ओडिक में योगा क्लासेस शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरदासपुर | जेकेएसपीवाईएम ओडिक गुरदासपुर में नशा पीड़ितों के लिए योगा क्लासेस का खास प्रबंध किया गया। हफ्ते में एक दिन सेवामुक्त शिक्षक तिलक राज गुप्ता योगा कैंप में सिखलाई देने पहुंच रहे हैं।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट अधिकारी जीवनदीप सिंह भी हाजिर रहे। कैंप में उपस्थित सभी को योगा के फायदे बताने के साथ-साथ योगासन कराए गए। उधर, सेंटर इंचार्ज वरिंदर कौर ने बताया कि नशा पीड़ितों का ध्यान योगा, किताबें पढ़ने, खेलने, काम में व्यस्त रखने से नशे की आदत को कम किया जा सकता है। सेंटर में रोजाना 30-40 लोग काउंसलिंग और मेडिसन के लिए आते हैं। इस मौके पर मनप्रीत सिंह, रजनी बाला, अमनदीप, ऋतु पाला, रुचिका, राजन, शीतल, सतिंदर कौर आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...