पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी की मोटरसाइकिल समेत युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार करके उससे चोरी का मोटरसाइकल बरामद किया है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट के इंचार्ज एसआई गगनदीप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित ग्रेटर कैलाश के पुल पर नाकाबंदी की हुई थी। नाके की दूसरी साईड से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रोक कर जब मोटरसाइकिल के कागज मांगे गए तो वह कोई कागज नहीं दिखा पाया।

वहीं, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने कादियां रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर से चुराया था। पुलिस ने उसे मौके पर की गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे काले रंग का सप्लेंडर मोटरसाइकल बरामद किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर की पहचान संदीप सिंह उर्फ मोनू निवासी धरदियो थाना मेहता के तौर पर की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 379 व 411 के तहत मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...