70 प्लेसमेंट कैंपों से 13,755 युवाओं की हो चुकी प्लेसमेंट : अपनीत
पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत होशियारपुर में स्थापित किया गया जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो नौजवानों के लिए काफी लाभप्रद साबित हो रहा है।
इस जौरान जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में नौजवानों को रोजगार मेले व प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है। अब तक 11 मेगा रोजगार मेले व 70 प्लेसमेंट कैंप लगा जिले के 13,755 नौजवानों की अलग-अलग संस्थानों में प्लेसमेंट करवाई जा चुकी है। विभिन्न विभागों से तालमेल कर 30,238 नौजवानों को स्व रोजगार के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट शाखा सरकारी व प्राइवेट नौकरियों के स्कोप के बारे में जानकारी देती है। इसके अलावा विदेशों में जाकर रोजगार ढूंढने व विदेशी पढ़ाई के बारे में सही जानकारी प्रदान की जाती है।