- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News 15 Mm Rain 30 Of Wheat Crop Sown In The District Within 24 Hours
जिले में 24 घंटे के भीतर 15 एमएम बारिश, गेहूं की 30% फसल बिछी
जिले में 24 घंटे के भीतर 15 एमएम बारिश हुई। वीरवार देर रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को और तेज हो गई। आंधी-तूफान से गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग टेक्नीकल असिस्टेंट दलजीत सिंह के अनुसार जिले में 15 एमएम के करीब बारिश हुई है जिसमें होशियारपुर में 15.3 एमएम, दसूहा 8 एमएम, गढ़शंकर 8.5 एमएम, मुकेरियां 11.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जहां-जहां ओलावृष्टि हुई है वहां पर सर्वाधिक नुकसान हुआ होशियारपुर शहर समेत गढ़शंकर, मुकेरियां और दसूहा तहसीलों में पूरे दिन तेज बारिश और हवाएं चलीं। माहिलपुर, सैला खुर्द और टांडा में आसमानी बिजली गिरने की खबर है।
बारिश मक्की और सब्जियोंे के लिए फायदेमंद लेकिन आंधी के कारण बड़ा नुकसान -डॉ विनय
मुख्य खेती-बाड़ी अफसर डॉ विनय शर्मा ने बताया कि बारिश गेहूं, मक्की समेत सब्जियों के लिए लाभदायक तो है लेकिन आंधी-तूफान के कारण गेहूं और सरसों की खड़ी फसल गिर गई है, जिस कारण झाड़ में कमी होगी। इसके अलावा इस महीने में पड़ी तेज बारिश के कारण किसानों को बड़ा लाभ भी हुआ है। गेहूं की फसल को बारिश के कारण बहुत कम सिंचाई की जरूरत पड़ी। किसानों का डीजल बचा है। उन्होंने बताया कि जिला होशियारपुर में इस बार 1 लाख 43 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की फसल है। बारिश के कारण गेहूं की फसल झाड़ बढ़ेगा लेकिन कुछ गावों और कस्बों में बारिश के और ओलवृष्टि के कारण गेहूं की 30% फसल बिछ चुकी है।
शुक्रवार को हुई तेज बारिश के चलते जिले में भट्ठा मजदूरों को बड़ा नुकसान हुआ। चब्बेवाल, जियान और बिल्ले के भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों की तैयार 50 हजार की कीमत की कच्ची ईटें बारिश पड़ने के कारण बरबाद हो गई। भट्ठा मजदूरों ने बताया उनको 1000 ईट पर 738 रुपए मजदूरी मिलती है, जबकि 1000 ईट को तैयार करने के लिए एक मजदूर को 6 घंटे मेहनत करनी पड़ती है। बारिश के कारण 50 हजार रुपए के करीब तैयार कच्ची ईट पूरी तरह से खराब हो गई है।
ब्लॉक बारिश MM
होशियारपुर 15.3
दसूहा 8.0
गढ़शंकर 8.5
मुकेरियां 11.4
टांडा उड़मुड़ 11
भट्ठा मजदूरों का बड़ा नुकसान, ~50 हजार की कच्ची ईटें बरबाद
जिले में इस बार कनक का रकबा 1.43 लाख हेक्टेयर, ओलावृष्टि से टांडा में सर्वाधिक नुकसान
>शुक्रवार को टांडा उड़मुड़ में तेज बारिश हुई।
>चब्बेवाल में बारिश और तूफान के कारण बिछी फसल।