पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 साल के लड़के ने चार साल की चचेरी बहन से किया रेप, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना सदर के अधीन पड़ते एक मोहल्ले की महिला के बयानों के आधार पर नाबालिग (उम्र 15 साल) के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि नाबालिग ने अपनी रिश्ते में लगती 4 साल की चचेरी बहन से रेप किया है। एसआई प्रभजीत कौर ने बताया कि पीड़ित महिला ने बयान दर्ज करवाए कि 9 मार्च को वह घर पर सो रही थी। इस दौरान उनकी चार साल की बेटी उसके पास आई जिसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसने बताया कि उसके ताया के लड़के ने उसके साथ गलत काम किया है। इस बात के बाद पीड़ित महिला ने देखा कि नाबालिग आरोपी कमरे से निकल कर फरार हो रहा है और वह घर से बाहर चला गया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

एसआई प्रभजीत कौर ने बताया कि 10 मार्च को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और आरोपी को छापामारी के दौरान गिरफ्तार कर उसको जुवेनाइल होम भेज अगली कानूनी कार्रवाई जारी रखी गई है।

खबरें और भी हैं...