- Hindi News
- National
- Garhshankar News 2 Leaflets On Bains For Connecting Electrical Connections In Jalandhar
जालंधर में बिजली के कनेक्शन जोड़ने पर बैंस पर 2 पर्चे
जालंधर | संतोखपुरा और लम्मा पिंड एरिया में 11 मार्च को बिल नहीं देने पर काटे गए बिजली के 20 कनेक्शन जोड़ने पर पुलिस ने लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर दो केस दर्ज करवाए हैं। एक पर्चा थाना डिवीजन नंबर-8 अाैर दूसरा थाना रामामंडी में दर्ज किया गया है। पीएसपीसीएल के सहायक कार्यकारी इंजीनियर अमरिंदर पाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि संतोखपुरा के मोहल्ला बावा में बिजली बिल न देने पर 5 मार्च को कुछ लाेगाें के कनेक्शन काटे गए थे। 45 दिन के अंदर बिल का भुगतान न करने पर मीटर उतारने का विभाग के पास अधिकार है। 11 मार्च बैंस डिफाॅल्टराें के बिजली कनेक्शन खुद जोड़ दिए थे।