पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahilpur News 28 Days After Marriage Daughter In Law Went To Take Stomach Pain Medication Pregnant Gave Birth To Son In Laws Gave Child To Someone

शादी के 28 दिन बाद बहू के पेट दर्द की दवा लेने गए तो निकलीगर्भवती, बेटे को दिया जन्म, ससुराल ने बच्चा किसी को दे दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल अस्पताल माहिलपुर शुक्रवार को 28 दिन की विवाहिता को पेट दर्द के चलते आपातकालीन हालात में भर्ती कराया गया लेकिन उसके साथ आए लोग तब हैरान रह गए जब ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे गर्भवती अौर प्रसव पीड़ा में बताया। मध्य रात्रि करीब 12 बजे महिला ने एक बेटे को भी जन्म दिया। इसके बाद नवजात अस्पताल से गायब हो गया। चर्चा यह है कि अस्पताल की महिला कर्मी की सहायता से नवजात को माहिलपुर के करीबी गांव में 60 हजार रुपए में बेच दिया गया है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला के सास-ससुर ने बताया कि उनके लड़के की शादी 15 फरवरी को हुई थी। उस समय उनको बहू के गर्भवती होने के बारे में पता नहीं चला। गत दिन करीब 10 बजे बहू ने पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने सोचा कि शायद उसे पेट में गैस है जिसके कारण उसे दर्द हो रहा है। लेकिन वह तब दंग रह गए जब इएमओ डॉक्टर ने बताया कि उनकी बहू गर्भवती है और प्रसव पीड़ा में है। उस समय बच्चे की डिलिवरी के बिना कोई चारा नहीं था। करीब 12 बजे बहू के बेटा पैदा हुआ। जिसे वह रखना नहीं चाहते थे क्योंकि वह इसे अपनी बेइज्जती मानते थे। यह बात सिविल अस्पताल के स्टाफ के पास गई तो एक नर्स ने सुबह करीब आठ बजे आकर कहा कि यदि वह बच्चा नहीं रखना चाहते तो वह उनका बच्चा किसी जरूरतमंद को दिला देगी। इसके बाद उक्त नर्स ने बच्चा किसी को दो दिया। जिसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

ऐसे में मामला लग रहा है शकी : तहसीलदार

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया संबंधी तहसीलदार गढ़शंकर भूपिंदर सिंह ने बताया कि किसी बच्चे को गोद लेने की एक कानूनी प्रक्रिया है। ठीक है बच्चे को गोद लेने से पहले अपने भाईचारे में बैठकर गोद लेने की सेरेमनी होती है। उसके बाद ही बच्चे को सरकारी तौर पर सब रजिस्ट्रार से गोदनामा कराना होता है। इसमें वह गोद लेने पर बच्चे के हक सुनिश्चित करता है। यदि कुछ एेसा हुआ है तो वह मामला शकी हो जाता है।

स्टाफ नर्स अौर महिला डॉक्टर पर बच्चा 60 हजार में बेचने का आरोप

कैंडोवाल निवासी एक व्यक्ति को बच्चा बेचने की चर्चा

सिविल अस्पताल माहिलपुर में महिला के ससुर ने कहा कि नर्स ने उनकी बहू के हुआ लड़का किसी को दिया है। पर मौके पर नर्स ने इस मामले में इंकार कर दिया अौर कहा कि उसने तो बच्चा एक ओपीडी में आए मरीज को ही दिलाया है जिसका वह पता नहीं जानती। देर शाम तक यह ड्रामा चलता रहा। वह नर्स भी बीच में ही छुट्टी लेकर चली गई। कस्बा में चर्चा है कि उक्त नर्स ने नवजात को एक महिला डॉक्टर की सहायता से माहिलपुर के गांव कैंडोवाल निवासी एक व्यक्ति को बेचा है जिसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी पर उसके कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ।

ऐसा पता चला है, जांच जारी है : एसएमअो

इएमओ डॉ. डिंपल ने कहा कि मरीज तो अस्पताल में भर्ती था पर वह किसी से बिना कोई छुट्टी लिए ही चले गए। इस संबंधी एसएमओ सिविल अस्पताल माहिलपुर डॉ. सुनील अहीर ने कहा कि उन्हें मालूम पड़ा था कि अस्पताल में इस तरह का कुछ घटा है। इसकी जांच की जा रही है पर आरोपी नर्स इस बात से मुकर रही है।

खबरें और भी हैं...