पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News 287 Lakhs Cheated In Lieu Of Sending To Spain Case Filed Against One

स्पेन भेजने के एवज में 2.87 लाख रुपए ठगे, एक के खिलाफ केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मारने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के हरजिंदर सिंह के खिलाफ थाना चब्बेवाल में केस दर्ज किया गया है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि गांव ताजोवाल के संदीप सिंह ने 23 अक्टूबर 2019 को एसएसपी दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई की थी। इस शिकायत में संदीप ने बताया था कि जम्मू कश्मीर के रहने वाले हरजिंदर सिंह ने उसके भाई लवदीप सिंह को स्पेन भेजने के एवज में 2 लाख 87 हज़ार रुपए लिए थे। इस दौरान आरोपी ने न तो उसके भाई को स्पेन भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। इसको लेकर उन्होंने काई बार आरोपी से बातचीत की लेकिन वह टालमटोल करता रहा। इसके चलते उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए एसएसपी दफ्तर में शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की मांग की।

एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी दलजीत सिंह द्वारा की गई। जिसके चलते उनके निर्देशों पर आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली क़ानूनी कार्रवाई जारी रखी गई है।

खबरें और भी हैं...