पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News 3 Km From Village Chakka Gujran Takhani Forest Sanctuary Is Banned From Legal Mining Yet Illegal Mining Is Happening

गांव चक्क गुज्जरां से 3 किमी. दूर है तखनी वन अभ्यारण्य वैध खनन पर भी पाबंदी, फिर भी हो रही अवैध माइनिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवां दरिया किनारे गांव बरिंगली में स्थित स्टोन क्रशरों से माल की ढुलाई करते ट्रक अॉपरेटरों का आरोप है कि विधायक अरुण डोगरा उनसे हफ्ता वसूली करते हैं जिसकी वजह से वे तीन दिन से बिना रोटी-पानी के रुके हुए हैं, पुलिस कहती है कि अापकी गाड़ियां तलवाड़ा के विधायक ने रुकवाई हैं। ट्रक अॉपरेटर सुरिन्दर सिंह, जसवीर सिंह, प्यारा सिंह, मलकीयत सिंह, रणजीत सिंह, बिन्दर ने पंजाब सरकार और विधायक अरुण डोगरा के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं थाना तलवाड़ा के एसएचओ भूषण सेखड़ी ने ट्रक अॉपरेटरों की तरफ से लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया। बिना कागज और ओवरलोड माल ले जाने वाले ट्रकों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं विधायक अरुण कुमार डोगरा ने सभी आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उनकी राजनीतिक छवि को खराब करने की साजिश की जा रही है। उनका नाम बिना बजह जोड़ने वालों पर वह खुद अपनी तरफ से पर्चा दर्ज करवाएंगे।

चोरी की रेत को कानूनी रूप देने के लिए मिस्टर प्राइम विजन इंडस्ट्री लिमिटेड नोएडा की पर्ची दी जा रही है, जिस पर 3 साल की वैधता है, पर्ची पर होशियारपुर और गुरदासपुर भी लिखा है

इधर, तलवाड़ा मंे ट्रक अॉपरेटरों ने विधायक पर हफ्ता वसूली के लगाए अारोप, नारेबाजी

भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

2015 के बाद अब तखनी-महिंगरोवाल खड्ड एक बार फिर चर्चा में है, अकाली सरकार के बाद तखनी-महिंगरोवाल खड्ड में पिछले एक हफ्ते से अवैध माइनिंग जोरों के साथ शुरू हो गई है। यह माइनिंग गांव चक्क गुज्जरां में हो रही है यहां से महज तीन किलोमीटर दूर पर तखनी वाइलड लाइफ सेंक्चुरी मौजूद है। इस खड्ड का इलाका जंगलात की दफा-4 में आता है। इस कारण किसी भी रूप में ना तो वैध और ना ही अवैध रूप से यहां माइनिंग की जा सकती है। इस खड्ड (महिंगरोवाल चो) की बोली नहीं हो सकती। आज तक इस खड्ड की कभी बोली नहीं हुई। 2015 में जब अकाली सरकार थी तब यहां पर सियासी शह पर अवैध माइनिंग का काम शुरू हुआ था लेकिन मामला उठने के बाद यहां पर माइनिंग नहीं हो सकी हालांकि पिछले 5 साल में कई बार छोटे स्तर पर माइनिंग की कोशिश होती रही है। पिछले एक सप्ताह से यहां बड़े स्तर पर अवैध माइनिंग हो रही है और जेसीबी मशीन लगाकर हर रोज 70 के लगभग टिप्पर वहा से रेत लेकर निकल रहे है। यहां से निकलने वाली ट्रालियों की तादाद भी काफी है। पुलिस को इसकी खबर है लेकिन एसएचओ का कहना है कि यह माइनिंग वैध है।

> गांव चक्क गुज्जरां मंे हो रही अवैध माइनिंग और (नीचे) वह पर्ची।

मौके से मिली जानकारी के मुताबिक यहां 800 से लेकर 900 कयूबिक सैंकड़े रेत निकाली जा रही है जिसकी बाजार में कीमत 12 से लेकर 15 लाख रुपए है। पिछले एक हफ्ते में अवैध माइनिंग माफिया की ओर से यहां से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की रेत चोरी करके बाजार में बेची जा चुकी है। वहां से इस चोरी की रेत को कानूनी जामा पहनाने के लिए मिस्टर प्राइम विजन इंडस्ट्री लिमिटेड नोएडा की पर्ची दी जा रही है और उस पर 31 जुलाई 2019 की तारीख है, जिस पर तीन साल की वैधता लिखी हुई है और इस पर्ची पर जिला होशियारपुर और गुरदासपुर का नाम लिखा हुआ है और इस पर माइनिंग अधिकारी गुरदासपुर के दस्तखत है। असल में इसी स्लिप पर एक तरफ उस दिन की तारीख डाल दी जाती है जिस दिन वहा से टिप्पर-ट्रॉली ने रेत लेकर निकलना है।


कार्रवाई जरूर होगी : डीसी

गांव चक्क गुजरां में हो रही माइनिंग की जांच की जाएगी। यदि यहां कुछ भी गैर कानूनी हुआ तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।’- अपनीत रियात, (डीसी होशियारपुर)

एसएचओ- वैध है माइनिंग

गांव चक्क गुजरां में हो रही माइनिंग वैध है। मैंने खुद पर्चियां चेक की है। खनन करने वालों के पास अनुमति है।’- सुरजीत सिंह, (एसएचओ थाना हरियाना)


चक्क गुज्जरां में माइनिंग की अनुमति नहीं-एसडीओ

गांव चक्क गुजरां के नजदीक हरियाना में पड़ते महिंगरोवाल चो ना तो वैध और ना ही अवैध माइनिंग की जा सकती हैं। यदि खनन हो रहा है तो यह अवैध है।’- आलोक चौधरी, (माइनिंग एसडीओ होशियारपुर)
खबरें और भी हैं...