पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hajipur News 35 Grams Of Heroin And Taraju Recovered From Two Youth Riding Bike

बाइक सवार दो युवकों से 35 ग्राम हेरोइन अौर तराजु बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाजीपुर पुलिस ने नशे के साथ दो लोगों को काबू किया है। एसएचओ लोमेश शर्मा ने बताया कि हाजीपुर पुलिस के एएसआई दलजीत सिंह तथा एएसआई दिलदार सिंह ने गांव पड़ेलिया मोड़ पर की गई नाकाबंदी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनसे 35 ग्राम हेरोइन व एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजु बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को थाना हाजीपुर लाया गया। इनकी पहचान बलजीत सिंह तथा पलविंदर सिंह वासी गांव डोगरावाल पुलिस स्टेशन सुभानपुर जिला कपूरथला के रूप में हुई है। हाजीपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अंडर सेक्शन 21-61-85 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...