- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News 5 Hours Encounter In Mahilpur Shooter Kaka Killed One Arrested
माहिलपुर में 5 घंटे मुठभेड़, शूटर काका मारा गया, एक गिरफ्तार
काका ऐसे बना शूटर से गैंगस्टर...
होशियारपुर के माहिलपुर कस्बे में रात 1.40 बजे गैंगस्टर्स के बीच एनकाउंटर में पुलिस ने गैंगस्टर वरिंदर सिंह उर्फ शूटर काका पुत्र राम लाल वासी नंदोकी कपूरथला को मार गिराया। 5 घंटे चले एनकाउंटर में गैंगस्टर गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पुत्र लखविंदर सिंह वासी गोबिंदपुर (जालंधर) को पकड़ लिया गया वहीं नवांशहर का गैंगस्टर मनदीप सिंह उर्फ मन्ना पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव उपल जागीर (नूरमहल) राइफल व पिस्टल समेत भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने धारा 307, 353, 186 व आर्म्ज एक्ट में केस दर्ज किया है। उनसे एक मोबाइल, पिस्तौल व बाइक (पीबी 24 सी 3348) सप्लेंडर बरामद हुआ है। एनआरआई की कोठी में तीन गैंगस्टर छिपे होने की सूचना के बाद रविवार शाम 8:30 बजे नवांशहर व होशियारपुर पुलिस का ऑपरेशन शुरू हुआ। काका ने भागते हुए फायर किए, जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।{ शेष|पेज 5
ट्रैप से बार-बार बच रहे थे गैंगस्टर
शहीद भगत सिंह नगर के एक मामले में मन्ना को सीआईए पुलिस कई दिन से ढूंढ़ रही थी जोकि गढ़शंकर के आसपास घूम रहा था। 7 मार्च को पुलिस ने गढ़शंकर के गांव बीरमपुर में भी ट्रैप लगाया लेकिन वह वहां से बच निकला। उसके बाद से पुलिस इनके पीछे थी लेकिन वह साथियों समेत बच निकलता था।
मारा गया वरिंदर उर्फ काका
शूटर काका पहले छोटी मोटी चोरियां ही करता था। साल 2016 में आपराधिक सफर शुरू करने वाला काका 2017 में ज्यादा सक्रिय रहा। साल 2017 में उसने 6 बडी घटनाओं को अंजाम दिया। उसपर 13 अपराधिक मामले थे। 12 मामलों में वह भगौड़ा था।