- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News 52 Out Of 56 Professors Of Government College Are On Strike
सरकारी कॉलेज के 56 में से 52 प्रोफेसर हड़ताल पर
पंजाब गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर की नौकरी सुरक्षित करने की मांग को लेकर बुधवार को पंजाब भर के 48 सरकारी कॉलेजों के 1011 गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर अनिश्चित समय के लिए हड़ताल पर बैठ गए, जिनमें सरकारों कॉलेज होशियारपुर के 56 गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसरों में से 52 प्रोफेसर भी शामिला हैं।
दोआबा जोन के प्रधान जसविंदर सिंह और कॉलेज प्रधान संजीव कुमार बंसल की अगुवाई इस हड़ताल में शामिल हुए, जबकि चार प्रोफेसर विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अपनी-अपनी क्लासों में जा पहुंचे। इस मौके संजीव कुमार बंसल ने बताया कि उनकी संघर्ष कमेटी पंजाब के फैसले के चलते यह हड़ताल शुरू की गई है, जिसकी कोई समय सीमा तय नहीं की गई, जिसकी बड़ी वजह है कि सरकार उनकी मांगो को लेकर गंभीर नहीं है और उनको जगाने के लिए यह हड़ताल जरूरी थी। इस मौके मनजिंदर कौर, सीनेटर संदीप सीकरी, गायत्री, हरजिंदर कुमार, संदीप कौर, अमनदीप कौर, पलविंदर कौर, भाग्य श्री, ममता, सोनिया, डिंपल, नीति शर्मा, तजिंदर कौर, सरोज शर्मा, मोनिका शर्मा, कमलदीप कौर, अनुराधा शर्मा (सभी प्रोफेसर) व अन्य प्रोफेसर मौजूद थे।
} प्रो. डॉ. सुमन ने क्लास में स्टूडेंट्स को पढ़ाया
हड़ताल के दौरान चार गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर शामिल नहीं हुए जिनमें से प्रोफेसर डॉ. सुमन जो पंजाबी भाषा का विषय पढ़ाती हंै उन्होंने कहा कि वह साल 2006 से वह यहां अपनी सेवा दे रही हंै उन्होंने कभी भी सरकार के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं जताई और आज उनकी मेहनत और सब्र का फल पंजाब सरकार ने दिया है जिन्होंने मार्च 2020 में एक लेटर निकाला, जिसमे कुछ शर्तों को पूरी करने के बाद हमको पक्का करने की बात कही है, जिसके लिए वह पंजाब सरकार की आभारी है।
} 4200 विद्यार्थी हैं कॉलेज में, 164 लेक्चर मिस
इस दौरान संदीप सीकरी ने जानकारी देते हुए बताया कि होशियारपुर के सरकारी कॉलेज में करीब 4200 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं और इस हड़ताल की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई। इस हड़ताल की वजह से कॉलेज के विद्यार्थियों ने बुधवार ने 164 लेक्चर मिस कर दिए है। इतना ही नही अगले महीने विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू होने वाली है जिस पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा जिसके चलते पंजाब सरकार को इसके बारे में विचार करना चाहिए और प्रोफेसरों की मांग को जल्दी पूरा करना चाहिए।
हड़ताल में चार सहायक प्रोफेसर नहीं हुए शामिल, बोले- बच्चों का भविष्य खराब नहीं करना चाहते
डायरेक्टर को लेटर भेज दिया... इस संबंधी प्रिंसिपल परमजीत सिंह ने कहा कि हड़ताल के बारे में उन्होंने शिक्षा विभाग पंजाब, के डायरेक्टर को लेटर भेज कर सूचित कर दिया है।
विद्यार्थी बोले, मांगें माने सरकार... कॉलेज विद्यार्थियों ने अपनी अपनी राय देते कहा कि हड़ताल का उनको पता ही नहीं था। कुछ ने कहा कि सरकार को चाहिए कि प्रोफेसरों की मांगे मान लेनी चाहिए।
उनकी मांगो को लेकर गंभीर नहीं है और उनको जगाने के लिए यह हड़ताल जरूरी थी। इस मौके मनजिंदर कौर, सीनेटर संदीप सीकरी, गायत्री, हरजिंदर कुमार, संदीप कौर, अमनदीप कौर, पलविंदर कौर, भाग्य श्री, ममता, सोनिया, डिंपल, नीति शर्मा, तजिंदर कौर, सरोज शर्मा, मोनिका शर्मा, कमलदीप कौर, अनुराधा शर्मा (सभी प्रोफेसर) व अन्य प्रोफेसर मौजूद थे।
सरकारों कॉलेज होशियारपुर में हड़ताल पर बैठे गेस्ट फैकल्टी सहायक प्रोफेसर।-भास्कर