- Hindi News
- National
- Garhshankar News 8 Cows Found Dead In Hoshiarpur Fields Feared To Be Shot
होशियारपुर के खेतों में मरी मिलीं 8 गाय, गोली मारने की आशंका
शिवालिक की पहाड़ियों के साथ सटे गांव कुकड़ा के निकट खेतों में करीब 8 गाय मरी पड़ी मिलीं। वहीं, इससे गुस्साए संगठनों ने प्रदर्शन किया और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। आशंका है कि किसी ने गोली मारी। उससे गायों की मौत हुई और खेतों में अलग-अलग जगह गिर गईं। लेकिन, कोई भी अधिकारी पुष्टि करने को तैयार नहीं है कि गायों की मौत का कारण गोली है या कोई और कारण है। कुछ गाय के शव काफी पुराने हैं तो कुछ के तीन या चार दिन पहले के लग रहे हैं। अब पुलिस व वेटरिनरी विभाग 6 गायों के शव का दावा कर रहे हैं तो शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने 6 ठीक हालत में शव होने का तो दो कंकाल होने का दावा किया है।
पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि गोली मारी गई या जहर दिया गया...एसएचओ व सैला पुलिस चौकी के इंचार्ज ने पहुंच गायों के मरने के सबूत जुटाने की कोशिश की। वेटरिनरी डॉ. रजिंद्र सिंह व डॉ. संजीव कुमार, वेटरिनरी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने मरीं गायों के शवों को देखा। वहीं, एसएचओ इकबाल सिंह ने कहा कि 6 गाय मरी मिली हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि गोली से गाय मरी है या किसी अन्य कारण से। वहीं, नायब तहसीलदार धरमिंदर सिंह ने कहा कि 8 गायों के शव मिले हैं।
पुलिस व वैटनरी विभाग के अधिकारी जांच करते हुए।