पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तलवाड़ा के सरकारी स्कूलों के लिए 9 करोड़ 79 लाख रुपए मंजूर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तलवाड़ा | विधायक अरुण ने बुधवार को तलवाड़ा में बताया कि पंजाब सरकार ने उनकी गुजारिश को मानते हुए हलके में स्कूलों में मूलभूत सुधार लाने के लिए 9 करोड़ 79 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सरकारी स्कूलों का स्तर बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले उन्होंने अपने गांव पलाहड़ में क्षेत्र से लोगों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्या सुनी तथा संबंधित विभागी अफसरों को मौके पर ही इसके निदान के लिए आदेश दिया। इस अवसर पर मनु शर्मा, विनोद वरिन्गली, अमन कुमार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...