- Hindi News
- National
- Dasua News A Case Has Been Registered Against The Youth And His Family Members Who Drive Away The Minor
नाबालिग को भगाने वाले युवक व उसके परिजनों पर मामला दर्ज
नाना के साथ रह रही नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगा ले जाने वाले लड़के तथा उसके मां-बाप पर दसूहा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
नाना ने थाना दसूहा में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी दोहती दो वर्ष से उसके पास रह रही थी। 8 मार्च को करीब 8 बजे शाम उसकी दोहती को मनिंदर सिंह वासी पस्सी बेट अपनी माता मनजीत कौर तथा पिता दविंदर सिंह की साजिश के साथ विवाह कराने की नीयत से बहला फुसला कर ले गए हैं। इस पर दसूहा पुलिस ने मनिंदर सिंह अौर उसके माता-पिता पर धारा 363, 366, 506, 120बी के अधीन केस दर्ज कर लिया है।