पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News A Case Has Been Registered Against Two Including His Brother For Capturing The House Of An Overseas Indian

प्रवासी भारतीय के मकान पर कब्जा करने पर भाई सहित दो पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माहिलपुर | थाना पुलिस माहिलपुर ने प्रवासी भारतीय के घर पर अवैध कब्जा करने की नीयत से उसके भाई तथा उसके एक साथी पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस माहिलपुर के पास की शिकायत में विक्रम सिंह निवासी मुक्खोमजारा ने कहा कि वह जतिंदर सिंह निवासी दीवान खाना माहिलपुर का मुखत्यार है अौर उसके कोल्ड स्टोर पर मैनेजर है। जतिंदर सिंह यूके में रहता होने कारण उसकी सारी जायदाद की देखभाल वह करता है। दीवान खाना के नजदीक जतिंदर सिंह का पुश्तैनी मकान है जिसमें उसने किराएदार रखे हुए हैं और घर की चाबियां भी उसके पास ही हैं। गत दिन जतिंदर सिंह को किराएदारों ने फोन करके बताया कि उसके भाई ने अपने साथी माहिलपुर निवासी अमनदीप सिंह को साथ लेकर उसके घर के ताले तोड़ कर वहां पर अपने ताले लगाकर उसके मकान पर कब्जा करने की कोशिश की है और घर के अंदर पड़ा सामान भी गायब कर दिया।
खबरें और भी हैं...