पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News A Day Before The Dissolution Of The Municipal Corporation A Budget Of 65 Crores Will Be Presented For The House Meeting 2020 21

नगर निगम भंग होने से एक दिन पहले हाउस की बैठक 2020-21 के लिए 65 करोड़ का बजट किया जाएगा पेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

9 महीने के इंतजार के बाद नगर निगम भंग होने के मात्र एक दिन पहले सोमवार को हाउस की मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में शहर के लिए 65 करोड़ का बजट पेश किया जाएगा। बता दें कि जो बजट मार्च की 2 तारीख को पेश किया जाना था, वह इस बार 5 दिन देरी से 9 मार्च को पेश किया जा रहा है। जबकि 10 मार्च को नगर निगम भंग हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार आज हाउस की मीटिंग पूरी तरह हंगामेदार होगी। इसको लेकर दोनों पक्षों ने कमर कसी हुई है।

निगम पर काबिज भाजपा के पार्षद सुरेश बिट्टू भाटिया ने बताया कि मीटिंग में दफ्तर के मुलाजिमों से संबंधित प्रस्ताव डाले गए हैं। इनमें विकास का कोई मता नहीं है। इसमें 2020-21 के लिए 65 करोड़ रुपए के बजट को पास करवाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जबकि साल 2019-20 में निगम ने 63 करोड़ का बजट पास किया था जिसमें सरकार ने कटौती कर 53 करोड़ रुपए कर दिया था। उन्होंने बताया कि पिछले साल 23 जुलाई को हाउस की मीटिंग हुई थी। नगर निगम के अधिकारी शहर के लोगों और विकास कार्यों के प्रति कितने गंभीर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नगर निगम की हाउस की मीटिंग 9 मार्च को लगभग 9 महीने बाद बुलाई जा रही है। शहर में विकास कार्य लटके हुए हैं। इसकी दूसरी वजह कांग्रेस सरकार का अधिकारियों पर दबाव है। उन्होंने कहा कि पेश होने वाले बजट का सभी भाजपा और अकाली पार्षद विरोध करेंगे, जिसकी बड़ी वजह है कि पिछले बजट में विकास कार्यों के लिए रखी गई राशि में से 6 करोड़ की धनराशि पड़ी हुई थी, जिसको खर्च नहीं किया गया। जबकि वह नगर निगम के फंडों में से थी न की पंजाब सरकार के खजाने से आई थी।

चौहान को ब्रांड अंबेस्डर बनाने का प्रावधान

हाऊस की इस मीटिंग में शहर के साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान को स्वच्छ भारत मुहिम के तहत ब्रांड अंबेस्डर बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बलराज चौहान का नाम इसलिए रखा है क्योंकि वह जिले के जाने-माने साइक्लिस्ट है जिन्हें पिछले समय के दौरान पंजाब विधान सभा के स्पीकर की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है।

1080 आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी

निगम की हद में मौजूदा समय में 1080 कुत्तों की नसबंदी की जानी बाकी है। प्रति कुत्ते की नसबंदी पर 1500 रुपए खर्च होने है। इस तरह 1080 कुत्तों की नसबंदी पर 9 महीने के समय दौरान 16 लाख 20 हजार रुपए खर्च होंगे। इस सबंधी भी एक प्रस्ताव मीटिंग में विचारा जाएगा।

सड़़कें पीडब्ल्यूडी को हैंड ओवर करना चाहता है निगम


निगम हाउस की मीटिंग में उन सड़कों के प्रति भी एक प्रस्ताव रखा जा रहा है जिनका अब तक रख-रखाव नगर निगम करता था। निगम इन सड़कों को पीडब्ल्यूडी को हैंड ओवर करना चाहता है। इनमें जेल चौक से डीएवी कॉलेज तक सड़क, जस्सा सिंह रामगढ़िया चौक से बस स्टैंड का अंबेडकर चौक, प्रभात चौक से कमालपुर चौक और कमालपुर चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक सड़कें शामिल है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि उक्त सड़कों को एकसार प्लानिंग तहत बनाने की जरूरत है। पीडब्ल्यूडी इसे तेजी के साथ कर सकता है। वहीं, पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन पंजाब के जनरल सचिव कुलवंत सैनी ने कहा कि निगम अधिकारियों को अपनी सहूलियतों की जानकारी है लेकिन सफाई कर्मचारियों की सहूलियतों पर इनका ध्यान नहीं।

भाजपा ने कोई काम नहीं किया, मांगेंगे 5 साल का हिसाब : जिंपा

कांग्रसी पार्षद ब्रह्मशंकर जिंपा ने मीटिंग संबंधी कहा कि भाजपाई उनसे हिसाब मांग रहे हैं और वह भाजपा से 5 सालों का हिसाब मांगेंगे। उनके वार्ड में शहर की सबसे व्यस्त ग्रीन व्यू पार्क को लेकर ढाई साल पहले मेयर शिव सूद और कमिशनर ने विजिट कर इसे नया बनाने के लिए 35 लाख रुपए का ऐलान किया था लेकिन आज तक यहां एक पैसा नही लगाया गया। उन्होंने कहा कि मेयर ने खानापूर्ति करने के लिए कमिशनर को लेटर लिखने का ड्रामा किया जबकि उनका नगर निगम में भारी बहुमत था वह कोई भी विकास कार्य करवा सकते थे। उन्होंने कहा कि मेयर कह रहे हैं उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। अगर इस तरह था तो मेयर साथियों समेत इस्तीफा दे देते। मेयर के विदेश यात्रा के दौरान 15 दिन अकाली पार्षद प्रेम सिंह भी मेयर की कुर्सी पर आराम फरमाते रहे। उन्होंने भी कोई काम नहीं किया।


भाजपा पार्षद के दो बड़े सवालों पर हो सकता है हाउस में हंगामा

मीटिंग के एक दिन पहले भाजपा पार्षद बिट्टू भाटिया की 28 फरवरी को नगर निगम की हाउस की मीटिंग में रखे जाने वाले दो सवालों वाली अर्जी वायरल हो गई। इसके चलते इस मीटिंग की शुरुआत ही हंगामेदार होने की उम्मीद है। इस अर्जी में दिए सवाल हैं कि साल 2017 के बाद अब तक पंजाब सरकार की तरफ से अब तक नगर निगम को विकास कार्यों के लिए कितने पैसे दिए गए और दूसरा सवाल कि नगर निगम ने साल 2017 से अब तक विकास कार्यों पर कितने पैसे खर्च किएे हैं, इसकी रिपोर्ट दी जाए। इस अर्जी के बारे में बिट्टू भाटिया ने कहा कि यह सवाल पंजाब सरकार और मेयर की शहर के प्रति नीति और नियत की सच्चाई जनता के सामने रख देगा। सूत्रों की माने तो अकाली-भाजपा पार्षदों की अहम मीटिंग देर रात बुलाई गई। इसमंे मीटिंग के लिए रणनीति तय की गई। मीटिंग में कुछ आजाद पार्षद भी शामिल हुए।


निगम अफसरों ने 2 सालों से सफाई कर्मियों को नहीं दिया साबुन-तेल, अब आएगा 7 लाख खर्च

भास्कर संवाददाता | होशियारपुर

शहर के 240 के लगभग सफाई कर्मचारियों के प्रति नगर निगम होशियारपुर के अधिकारी और हाउस के मेंबर कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2017 से लेकर अब तक उक्त सफाई कर्मचारियों को निगम की तरफ से दिया जाने वाला सरसों का तेल, नहाने और कपड़े धोने का साबुन नहीं दिया गया। पिछले 2 सालों से इन कर्मचारियों का 1458 लीटर सरसों का तेल, 2916 किलोग्राम कपड़े धोने का साबुन और 11 हजार 664 पीस नहाने वाला साबुन बकाया है। इस बकाया समान के साथ साल 2020-21 के लिए भी कर्मचारियों के लिए सामान खरीदने का प्रावधान सोमवार को हाउस मीटिंग में रखा गया है। इस समान की खरीद पर 7 लाख रुपए से ज्यादा खर्च आएगा। जिसमें सरसों के तेल की करे तो 1458 लीटर तेल की खरीद पर 1 लाख 72 हजार रुपए, 2916 किलोग्राम कपड़े धोने वाले साबुन पर 2 लाख 64 हजार और नहाने वाले साबुन के 11664 पीस खरीदने पर 2 लाख 95 हजार रुपए से ज्यादा खर्च होगा।

निगम के दफ्तर में खोली जाएगी कैंटीन

नगर निगम के होशियारपुर दफ्तर में अब तक कोई कैंटीन मौजूद नहीं है। इस लिए हाउस की इस मीटिंग में बिल्डिंग के अंदर कैंटीन चलाने के लिए भी प्रस्ताव लाया जाएगा। ताकि कर्मचारियों और काम के लिए आने वाले लोगों को खाने पीने का सामान मिल सके। मीटिंग में यह प्रस्ताव पास हुआ तो आने वाले दिनों में कैंटीन भी खुल जाएगी।

जिस तरह साथी कहेंगे, वैसे चलेंगे : मेयर

मेयर ने कहा कि बजट को लेकर उनकी पार्टी के लोगों का रोष बढ़ा हुआ है। जिस तरह उनके साथी विचार रखेंगे वह उसके हिसाब से चलेंगे और वह उनके साथ हैं।

9 महीने बाद नगर निगम हाउस की बैठक आज, रणनीति बनाने लगे नेता, हंगामे के आसार

खबरें और भी हैं...