पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Accused Of Victim Police Is Not Taking Action Under Pressure From Mla

पीड़ित का आरोप-विधायक के दबाव में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माहिलपुर | किराए की दुकान में की गई तोड़फोड़ मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने थाना माहिलपुर के सामने बसपा के साथ
प्रदर्शन किया।

नवनिंदरजीत सिंह वासी वार्ड 13 ने बसपा के शहरी प्रधान चमन लाल टूटोमजारा, सीनियर नेता बख्शीश सिंह गांधी, रछपाल लाली भारटा, अमरजीत सिंह बिल्लू की हाजिरी में बताया कि खालसा कॉलेज के पुराने गेट में वह दुकान किराए पर लेकर आइलेट्स सेंटर चला रहा था। कुछ दिन पहले दुकान मालिकों और उसके पुत्र ने आठ दस साथियों के साथ तोड़-फोड़ और मारपीट की। थाना माहिलपुर में सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि उसे फरवरी से धमकियां मिल रही थीं। शनिवार को वह बसपा नेताओं के साथ पुलिस के पास गए तो पुलिस ने दुकान मालिक को वहां बुलाया, परंतु वह पुलिस के सामने ही विधायक की धमकी देकर चला गया। बसपा नेताओं ने पुलिस को कार्यवाही करने के लिए कहा तो पुलिस ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया। गुस्से में बसपा नेताओं ने तुंरत थाने के बाहर चक्का जाम कर पंजाब पुलिस और विधायक विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। आधे घंटे बाद माहिलपुर पुलिस के थानेदार कुलदीप सिंह, देशराज और पुलिस पार्टी ने सोमवार को दस बजे तक का समय लेकर बसपा नेताओं को शांत किया और भरोसा दिया कि वह नियमों अनुसार कार्यवाही करेंगे। इस मौके पर चमन लाल खेड़ा, मलकीत सिंह सोनी प्रधान, चरनजीत सिंह समिति मैंबर, तरलोचन सिंह, बलवीर सिंह, प्रेम सिंह मोरांवाली समिति मैंबर, गुरदयाल सिंह सरपंच, जोगिन्दर सिंह, राजन, हरभजन सिंह सरहाला छोटा, हिम्मत कुमार लारा आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...