पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhshankar News Action Will Be Taken Against Those Who Cut Trees From The Ground Bittu

शामलात जमीन से पेड़ काटने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : बिट्टू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव पैसरां की शामलात जमीन में से वृक्षों की नाजायज कटाई को लेकर सरपंच सतविंदर सिंह ने अधिकारियों को शिकायत कर काटें हुए वृक्ष कब्जे में ले लिए है तो कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कुलविंदर बिट्टू व पीपीसीसी की सदस्य सरिता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसी भी व्यक्ति को नाजायज काम नहीं करने दिया जाएगा और जिस व्यक्ति ने भी शामलात जमीन से वृक्ष काटे है। उनके खिलाफ शीघ्र संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई करने के लिए मिला जाएगा।

गांव पैंसरां में शामलात जमीन से वृक्षों की नाजायज कटाई को लेकर बीडीपीओ गढ़शंकर के पास शिकायत वाई नेम कर दी गई है। सरपंच सतविंदर सिंह ने कहा कि मुझे आज ही पता चला कि शामलात जमीन में से वृक्ष काटे गए है। जिस पर हमने अधिकारियों को सूचित किया और उन्होंने हमें कहा काटे हुए वृक्ष अपने कब्जे में ले लीजिए। जिस पर हमने काटे हुए वृक्ष कब्जे में ले लिए और जिसने भी काटे हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए अधिकारियों से बात की जाएगी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कुलविंदर बिट्टू व पीपीसीसी की सदस्य सरिता शर्मा ने कहा कि किसी को भी गलत कार्य करने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस सरकार में किसी को भी गलत काम नहीं करने दिया जाएगा। जिसने भी गलत काम किया है उसे बख्शा
नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं...