अग्रवाल बांसल गोत्र का वार्षिक भंडारा 15 को
होशियारपुर | अग्रवाल बांसल गोत्र जठेरों का वार्षिक भंडारा 15 मार्च को गांव हरदोखानपुर टांडा रोड में करवाया जा रहा है। झंडा चढ़ाने की रस्म दोपहर 1 बजे होगी। भोग उपरांत भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। बेबी बंगा एंड पार्टी होशियारपुर वाले प्रात: 10 बजे से जठेरों की महिमा का गुणगान करेंगे और रास होगी। यह जानकारी शाम सुन्दर बांसल ने दी।