गांव बडला में होला महल्ला को लेकर लंगर
चब्बेवाल | नजदीकी गांव बडला के सेवादारों की तरफ से होला महल्ला के संबंध में आनंदपुर साहिब जाने वाली संगत के लिए लंगर लगाया। लंगर कमेटी के प्रधान वरिंदर सिंह भिंडर ने बताया कि उनकी कमेटी तरफ से गांव वासियों के सहयोग से हर साल लंगर लगाया जाता है। इस मौके पर सेवादार दलविंदर सिंह, धरमवीर सिंह. नवदीप सिंह, मनजीत सिंह, राजीव कुमार, रजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह बलकार सिंह, बलविंदर सिंह, हरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।