एनकेसी पब्लिक हाई स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण
अड्डा सतनौर के एनकेसी पब्लिक हाई स्कूल में प्रिंसिपल सुरजीत सिंह की अगुवाई में सालाना पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। इस मौके पर डॉ. बलदेव सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने इस मौके पर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रोग्राम पेश किए गए। बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृति को दर्शाते गीत एवं सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष करती नाटक कविताएं तथा पंजाबी सभ्याचार को दर्शाता गिद्दा, भंगड़ा अनोखे अंदाज में पेश किया। इस मौके पर पढ़ाई में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल सुरजीत कुमार ने बच्चों को हमेशा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए का आह्वान किया। उन्होंने समारोह में शामिल होने के लिए बच्चों के अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित गणमान्य मौजूद थे।