- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Annual Celebrations At Sathya Sai Vidya Niketan School Bagpur
सत्या साईं विद्या निकेतन स्कूल बागपुर में वार्षिक समारोह
होशियारपुर | सत्या साईं विद्या निकेतन हाई स्कूल बागपुर में वार्षिक इनाम वितरण समागम स्कूल कमेटी के प्रधान डॉ. संजीव कुमार व सचिव हरीश बरूटा के नेतृत्व में करवाया गया। उन्होंने संयुक्त तौर पर कहा कि विद्यार्थी जीवन जिंदगी का सुनहरी दौर होता है जिसमें की हुई मेहनत का फल इंसान सारी आयु खाता है। नमीश पांडिया ने बच्चों के चरित्र विकास के लिए सत्या साईं बाबा के मार्गदर्शन को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा माता-पिता-अध्यापकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके संतोष कुमारी को कमला पांडया ने सम्मानित किया तथा स्कूल की प्रिंसीपल नीलम रानी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके राजेश गुप्ता, सरपंच हरबंस सिंह, पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह, नंबरदार जसविंदर सिंह, नंबरदार बाली राम, गांव के गणमान्य व समूह स्कूल स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।