पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रीय लघु उद्योग से लाभ उठाने की अपील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम द्वारा एमएसएमई (मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) द्वारा देश में छोटे और मध्य उद्योगों को उत्साहित करने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे है। यह जानकारी अनिल कुमार वर्मा डीजीएम जालंधर ब्रांच, जीएम इंडस्ट्री अमरजीत सिंह व चेयरमैन जिला परिषद होशियारपुर देवराज ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया।

यहां अनिल वर्मा ने बताया कि डिजिटल मार्केटिंग एक महत्वपूर्ण साधन बन रहा है तथा एनएसआईसी ने एमएसएमई की जरूरतों को महसूस करते बीटूबी. मार्केटिंग के लिए ऑनलाइन प्लेट फार्म मुहैया करके और दुनिया भर के लाखों उपभोक्ताओं के साथ एमएसएमई को जोड़ने के लिए बीटूबी. पोर्टल एमएसएमई. ग्लोबल मार्ट शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल की मुख्य विशेषताएं व लाभ इस प्रकार है। उन्होंने कहा विदेशों और देश में समान की बिक्री के लिए प्रदर्शनियों में मुफ्त भाग लेने के लिए मौके दिए जाएं। दुनिया भर में खरीददारी और समान बनाने वालों में तालमेल बनाने के प्रयास किए जाए, निचले स्तर से लेकर सर्व उच्च स्तर तक जानकारी मुहैया करवाना, जरूरी मशीनरी बेचने और खरीदने के लिए मंच तैयार करना मुख्य विशेषताएं है।

एमएसएमई की सेवा का वार्षिक मेंबरशिप लेकर लाभ उठाया जा सकता है। वहीं एससी./एसटी. वर्ग के उद्यमियों के लिए एससी./एसई. मार्च तक की सेवाएं को पहले वर्ष 100 प्रतिशत और राष्ट्रीय एससी/एसई हब, एमएसएमई के मंत्रालय अधीन राष्ट्रीय सब्सिडी दी जाती है।

वर्मा ने बताया कि एससी/एसटी वर्ग के उद्यमियों के लिए एमएसएमई. के साथ मुफ्त पंजीकरण करने के लिए जिला उद्योग केंद्र पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने जालंधर रोड होशियारपुर में 2 दिवसीय विशेष कैंप आज 13 मार्च और 14 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया जा रहा है चाहवान उद्यमी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक की पास बुक की फोटो कापी, एक फोटो और एससी/एसटी श्रेणी के साथ संबंधित प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। जनरल वर्ग के उद्यमी भी 31 मार्च तक 50 प्रतिशत छूट के साथ 3540 रुपए जीएसटी सहित देकर लाभ उठा सकते है।

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते अनिल कुमार वर्मा साथ है अमरजीत सिंह और देवराज।-भास्कर
खबरें और भी हैं...