अजड़ाम के युवक को नशीले पदार्थ समेत पकड़ा, मामला दर्ज
नशीले पदार्थ समेत गांव अजड़ाम के हरदीप कुमार उर्फ सन्नी को काबू कर थाना मेहटियाना में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए एसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गांव अजड़ाम के पास मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर पैदल आ रहे हरदीप कुमार उर्फ सन्नी को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 4.50 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज कर अगली क़ानूनी कार्रवाई जारी रखी गई है।