पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बगड़ गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिंतपूर्णी मार्ग पर एम्वे वैली के सामने स्थित बगड़ गोदाम में दोपहर 2.20 पर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर ट्रेडर जोकि जम्मू कश्मीर में आर्मी के लिए बगड़ (घास) का काम करते हैं, दोपहर को जम्मू के लिए गाड़ी लोड कर रहे थे कि अचानक बगड़ में आग लग गई। बगड़ सूखी होने के कारण आग कुछ ही पलों में भड़क गई। गाड़ी को किसी प्रकार वहां से बाहर निकाला गया। इसी बीच शंकर ट्रेडर के मालिक महेश कुमार सूद ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया तो मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाना शुरू किया। फायर अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 5 गाड़ियों का प्रयोग हुआ। इस गोदाम की मंजूरी संबंधी जब महेश कुमार सूद को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 5 साल से अधिक इस गोदाम को यहां हो गए हैं और आज तक कभी एेसी घटना नहीं हुई। मंजूरी संबंधी वह कुछ कहने के लिए असमर्थ दिखे। नुकसान संबंधी उन्होंने बताया कि आग के कारण लगभग 8 लाख का नुकसान हो गया है। यहां ओंकार सिंह, प्रवीन कुमार, हरदीप सिंह, विजय कुमार, ईश्वर, हरमिंदर, रवि (सभी फायर ब्रिगेड) कर्मियों ने आग बुझाने में सहयोग किया।

बगड़ गोदाम में बची बगड़ को उठाते कर्मी।
खबरें और भी हैं...