पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Bal Mandir Senior Model School Celebrates 39th Anniversary With Great Enthusiasm

बाल मंदिर सीनियर माडल स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाई 39वीं वर्षगांठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहल्ला जगतपुरा में स्थित बाल मंदिर सीनियर मॉडल स्कूल ने अपनी 39वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर स्कूल की मुख्याध्यापिका निर्मल धवन ने अभिभावकों द्वारा और स्टाफ सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग के आभार व्यक्त िकया।

उन्होंने कहा कि मुझे अपने स्टाफ पर गर्व है जिन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जो आज एक अच्छे समाज का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी की युग में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है, धवन ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में शिक्षा का पूर्ण व्यवसायीकरण हो चुका है। इसलिए अभिभावकों के लिए अपनी संतान ही एक अमूल्य धरोहर है। अपने बच्चों को अनुशासित और संस्कारी बनाने के लिए उनकी भी एक अहम भूमिका है। क्योंकि विद्यार्थी जीवन तपस्या का पर्याय है। विद्यार्थी का आत्म संयमित होना बहुत आवश्यक है उनके व्यक्तित्व में कठिन परिश्रम तथा पारदर्शिता तभी आ सकती है।

मुख्याध्यापिका निर्मल धवन ने कहा कि मेरी दृढ़ धारण है कि अगर सभी विद्यालय, विद्यार्थी तथा अभिभावक मिलकर अपने बच्चों को सही सोच और देश के प्रति ईमानदार रहने के लिए प्रेरित करें तो एक अच्छे और मजबूत देश
का निर्माण हो सकता है।

खबरें और भी हैं...