पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Bhoomi And Rajkumar Will Work Together In 39badhaai Ho 239

‘बधाई हो 2’ में साथ काम करेंगे भूमि और राजकुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कई दिनों से चल रही चर्चा के बाद अब यह ऑफिशियली कन्फर्म हो गया है कि राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘बधाई हो 2’ है। दैनिक भास्कर को फिल्म के बारे में कुछ ऑफिशियल जानकारी भी हाथ लगी है। वह यह है कि इस फिल्म में राजकुमार के ऑपोजिट भूमि पेडनेकर होंगी। यह पहला मौका है जब दोनों किसी फिल्म पर साथ काम करेंगे। इससे पहले 2018 में रिलीज हुए इस फिल्म के पहले पार्ट में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा साथ में थे। उस फिल्म का डायरेक्शन अमित रविचंद्रन शर्मा ने किया था इस बार डायरेक्शन की कमान हर्षवर्धन कुलकर्णी के हाथों में है। फिल्म में राजकुमार राव एक ऐसे पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में होंगे जिसकी पोस्टिंग दिल्ली के एक ऐसे थाने में है जहां पर हवलदार से लेकर बाकी थानेदार और कॉन्स्टेबल तक सब की सब महिलाएं हैं। भूमि इस फिल्म में एक ऐसी पीटी टीचर के रोल में होंगी जो तनाव में रहती है।
खबरें और भी हैं...