पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Binny Gujjar Used To Operate Balachauria From Jail Also Gives The Addresses And Phone Numbers Of The Traders

बलाचौरिया को जेल से बिन्नी गुज्जर करता था ऑपरेट, व्यापारियों के पते व फोन नंबर भी देता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब में कई वारदातों को अंजाम देने के बाद गुजरात में 8 लाख रुपए की लूट के मामले में लिप्त गैंगस्टर रवि बलाचौरिया को होशियारपुर पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड की अपील की जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने 14 मार्च तक पुलिस रिमांड मंे दे दिया है। बता दें कि बलाचौरिया को गुजरात पुलिस ने 20 फरवरी को गिरफ्तार किया था और होशियारपुर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। इस दौरान आरोपी रवि ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में कई मामलों का खुलासा किया। उसने बताया कि बस्सी दौलत खान और कोटफतूही स्थित बैंकों लूट की थी। पिछले कुछ महीनो में तीन गाड़ियां भी छीनी थी। कई लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि गढ़शकर में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल कुमार उर्फ राणा की हत्या की इसके साथ ही गढ़दीवाल के अमरीक सिंह की हत्या भी उन्होंने ही की थी। इसी दौरान गैंगस्टर काका शिकारी के घर में घुसकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी भी हत्या की थी। इसी तरह पिछले साल गांव बाहोवाल (थाना चब्बेवाल) के हनी नामक युवक पर भी अपने साथियों के साथ मिलकर हनी पर फायरिंग की थी, थाना चब्बेवाल में मामला दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार 14 मार्च को रिमांड खत्म होने के बाद चब्बेवाल पुलिस भी अदालत से रिमांड की मांग करेगी और बाद में टांडा पुलिस भी रिमांड की मांग की तैयारी कर रही है।

रवि ने लूटे हुए पैसों से कपूरथला में एक प्लाट भी खरीद रखा है

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रवि ने एक सुनार से लुट की थी, जिसमंे उन्होंने लाखों रुपए की नकदी और कुछ मूर्तियां लूटी थी जिसको रवि ने जम्मू पहुंचाया था। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी हुई मूर्तियां बरामद कर ली है लेकिन लूट का पैसा आरोपी और उसके साथी खर्च कर चुके हंै। इतना ही नहीं आरोपी रवि ने अपने वारदातों से लूटी हुई नकदी से कपूरथला में एक प्लाट भी खरीद रखा है और अपने कई रिश्तेदारों के खातों में पैसे भी जमा करवा रखे है जिसको लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी है। थाना सिटी के एएसई सतनाम सिंह और एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि आरोपी रवि ने पिछले साल एक शराब के कारोबारी गुरिंदर से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी, जिसके बारे में उससे जानकारी ली जाएगी। आरोपी रवि और जेबी नामक गैंगस्टर के गुट के बीच साल 2018 में आमने-सामने फायरिंग हुई थी जिसके चलते दोनों गुटों के खिलाफ थाना सिटी ने क्रास पर्चा दर्ज किए थे। पुलिस ने रेड कर आरोपी जेबी को गिरफ्तार कर लिया था जो कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है। रिमांड खत्म होने के बाद चब्बेवाल और टांडा पुलिस अदालत से रिमांड की मांग करेगी।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी बलाचौरिया ने बताया-बिन्नी गुज्जर, साफी और नन्नू समेत कई गैंगस्टरों से वह संपर्क में था

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी रवि बलाचौरिया ने बताया कि उसके बिन्नी गुज्जर समेत साफी, नन्नू समेत कई गैंगस्टरों के साथ वह संपर्क में था। उसने बताया कि जेल में बैठा बिन्नी गुज्जर ही उनको ऑपरेट करता था वह बड़े व्यपारियो के पते और नंबर बताता जिसके बाद वह उक्त लोगों को फिरौती के लिए फोन करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि पंजाब और आसपास के राज्यों में कई लूटपाट और हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका है। यही नहीं रवि कई बैंक डकैतियों में शामिल रहा है।

20 फरवरी को गुजरात पुलिस ने 8 लाख के लूट मामले में किया था गिरफ्तार

गैंगस्टर रवि बलाचौरिया का होशियारपुर पुलिस को मिला 2 दिन का रिमांड

>वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी रवि को लेकर जाती होशियारपुर पुलिस।
खबरें और भी हैं...