- Hindi News
- National
- Mukerian News Bms Agriculture Students Of Kms College Had Excellent Results
केएमएस कॉलेज के बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों का नतीजा रहा शानदार
दसूहा | केएमएस कॉलेज ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट के बीएससी एग्रीकल्चर पहले सेमेस्टर नवंबर 2019 के परीक्षाओं का नतीजा शानदार रहा। कॉलेज के विद्यार्थी विपुल शर्मा ने एसजीपीए 8.12 प्राप्त कर प्रथम स्थान, शिवानी ने एसजीपीए 7.88 प्राप्त कर दूसरा स्थान और शिवानी देवी ने एसजीपीए 7.47 प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. शबनम कौर ने कहा कि ये होनहार फैकल्टी मेंबर्स और विद्यार्थियों के मेहनत का नतीजा है। उन्होंने इस शानदार नतीजे पर विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और सभी फैकल्टी मेंबर्स को बधाई दी। यहां डायरेक्टर मानव सैनी, एचओडी राजेश कुमार, अंजलि गोल्डी, रणवीर सिंह, संदीप कौर, मनिंदर सिंह, रजनी, रमनदीप कौर, गुरप्रीत कौर और विद्यार्थी शामिल थे।