- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Brought From Srinagar To Hoshiarpur And The Adjoining District Churaposta Was Sold At Double The Rate
श्रीनगर से लाकर होशियारपुर व साथ के जिले में दोगुने रेट पर बेचते थे चूरापोस्त
श्रीनगर से चूरा पोस्त लाकर जिला होशियारपुर और आसपास के जिलों में सप्लाई करने के आरोप में दो तस्करों को थाना सदर की पुलिस ने चूरा पोस्त समेत पकड़ा है। एसआई अजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान बाइपास के पास एक कैंटर को रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 15 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों कुलदीप सिंह और लवप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।
एसआई अजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में चचेरे भाई हैं। वह किसी और व्यक्ति का कैंटर चलते हैं जिसमें कुलदीप सिंह ड्राइवर और लवप्रीत सिंह सहायक ड्राइवर था। उन्होंने बताया कि आरोपी पैसे की लालच में यह काम करते थे क्योंकि श्रीनगर से वह 2200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चूरा पोस्त खरीदते थे और पंजाब में वह इसको 5 हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई जारी रखी गई है।
थाना सदर की पुलिस ने 15 किलो चूरापोस्त के साथ दो पकड़े