- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Case Filed Against Canadian Resident On Charges Of Seeking Dowry
दहेज मांगने के आरोप में कनाडा निवासी के खिलाफ केस दर्ज
होशियारपुर | दहेज मांगने के अारोप में कनाडा के प्रितपाल सिंह के खिलाफ थाना एनआरआई होशियारपुर में केस दर्ज किया गया है। एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि गांव सैदपुर हाल निवासी इटली की दविंदर कौर ने जुलाई 2019 में एडीजीपी/एनआरआई एसएएस नगर स्थित दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी शादी साल 2015 में प्रितपाल सिंह के साथ हुई थी। इस दौरान प्रितपाल वापस कनाडा चला गया लेकिन उसने उससे दहेज की मांग शुरू कर दी और उसको मानसिक तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज की मांग से परेशान दविंदर कौर ने पुलिस से प्रितपाल सिंह के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की। एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद प्रितपाल सिंह पर केस दर्ज किया है।