पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Case Filed Against Husband And Mother In Law For Harassing Dowry

दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पति व सास पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवांशहर | दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने महिला के पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवांशहर की रहने वाली महिला अमनदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी शादी नवंबर 2015 में मुकंदपुर के रहने वाले रमनदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद पति विदेश चले गए, जबकि ससुराल वाले अभद्र व्यवहार करते रहे।

ससुरालियों की परेशानी की वजह से हुए झगड़े के कारण पंचायतें भी हुई हैं। मगर इसके बावजूद ससुराल परिवार उन्हें परेशान करता रहा। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...