- Hindi News
- National
- Mukerian News Case Filed Against Unknown For Causing Damage To Car By Fire
कार को आग लगा क्षतिग्रस्त करने के अारोप में अज्ञात पर केस दर्ज
कार के टायर को आग लगाने और गाड़ी का नुकसान करने के आरोप में मुकेरियां पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मोहन लाल वासी तगड़कला थाना मुकेरियां ने बताया कि 20 फरवरी को अपनी ड्यूटी करके करीब 8 बजे शाम को अपने घर आकर सो गया। रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कार (पीबी 07 बी क्यू 0946) के टायर को आग लगा दी जिसमें उसकी कार का काफी नुकसान हुआ है। वहीं मुकेरियां पुलिस ने केस दर्ज किया है।