पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाड़ी को घेर हमलाकर कैश लूटने के मामले में सात पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर | गढ़दीवाला पुलिस ने गाड़ी को घेरकर तोड़फोड़ करने और कैश बैग लूटने पर बाइ नेम पांच और दो अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में संदीप सिंह पुत्र हरमेल सिंह ने बताया कि 11 मार्च दोपहर सवा एक बजे वह शराब के ठेकों से महिंद्रा गाड़ी में कैश लेकर गढ़दीवाला आ रहे थे। कोई रोड गढ़दीवाला नजदीक पहुंचे तो सुक्खा राम, सोमराज सभ्रवाल, योगेशवर सभ्रवाल, गौरव सभ्रवाल, दविंदर सिंह उर्फ घोडा पुत्र सगली राम सभी निवासी गढ़दीवाला सहित दो अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी रोककर हथियारों से हमला दिया और कैश वाला बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 50 हजार रुपए थे। जसप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया। गढ़दीवाला पुलिस ने संदीप सिंह के बयानों पर सुक्खा राम, सोमराज सभ्रवाल, योगेशवर सभ्रवाल, गौरव सभ्रवाल, दविंदर सिंह उर्फ घोडा निवासी गढ़दीवाला सहित दो अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 341,427,295,379बीभ/द अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...