नाबालिग को बरगला कर भगाने के मामले में केस
माहिलपुर | सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर (लड़कियां) में पढ़ती एक दसवीं कक्षा की नाबालिग को उसका भाई बता एक युवक स्कूल से ही वरगला कर ले गया। थाना पुलिस माहिलपुर ने आरोपी के खिलाफ अगवा करने का केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस अंतर्गत गांव के एक व्यक्ति ने बयान में कहा कि उसकी लड़की सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर (लडक़ियां) में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 9 मार्च को उन्होंने परिवार सहित कहीं शादी में जाना था। जब वह स्कूल अपनी लड़की को लेने गया तो वह दंग रह गया कि उससे पहले ही कोई युवक लड़की का भाई बताकर उसे स्कूल से ले गया है कि उसे बैंक में कोई काम कराने के लिए लेकर जाना है। लड़की के पिता ने शक जाहिर करते कहा कि उसकी लड़की को जिला जालंधर के गांव किंगरा निवासी बरगला कर शादी की नीयत से कहीं भगा कर ले गया है। थाना पुलिस माहिलपुर ने 363, 366ए आईपीसी तहत मामला दर्ज किया है।